BC (Before Corona) And AS (After Survival), नए BC और AD
BC (Before Corona) And AS (After Survival), नए BC और AD (19 जुलाई 2021) पुणे में हर साल, टाइम्स ऑफ़ इंडिया वाले, एक उपभोक्ता प्रदर्शनी (Consumer Exhibition) लगाते थे, जिसमे देश के कोने कोने से, यहाँ तक की देश के बाहर से भी, छोटे - बड़े सभी व्यापारी अपना स्टाल किराये पर लेते थे। बहुत बड़े पैमाने पर, 400 - 500 स्टॉल लगते थे, नई लॉन्च हुई कार से लेकर, श्रीलंका के मसाले, लाहौर के पंजाबी सलवार कुर्ते, क़ाबुल के बादाम, और पुणे के बने हुए गेंहूं के पॉप कॉर्न तक, सब कुछ मिलता था। हर साल पुणेकरो के लिए यह एक बहुत बड़ा आयोजन होता था। अब कोरोना के कारण, पिछले दो सालो से, नहीं लगी, आगे पता नहीं कब, फिर से शुरू होगी। मुझे लगता है, अब कुछ सालो में BC का मतलब बिफोर क्राइस्ट की जगह बिफोर कोरोना हो जायेगा, और AD (After Death) की जगह AS (After Servive from corona), ले लेगा। लोग भी कोरोना के पहले, BC में, ऐसा होता था, और कोरोना से बचने के बाद, AS में, वैसा होने लगा, की तर्ज पर बातें करेंगे। खैर जाने दो, कोरोना की बहुत बातें, हम पहले भी काफ़ी बार कर चुके, हम फिर से अपनी प्रदर्शनी की बात पर आतें...